द फॉलोअप टीम, रांची:
दीपक लोहार झारखंड के फिल्म और रंगकर्म जगत में सबसे मनोहर नाम है। पर्दे पर इस नौजवान एक्टर की उपस्थिति तालियों का सबब होती है। दो दिनों बाद फिल्मप्रेमी उनके निर्देशन और अभिनय से सजी मूवी रांची रोमियो देख सकेंगे। नागपुरी सादरी में बनी यह फीचर फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें आप झारखंड के प्राकृतिक ठाठ का लुत्फ लेंगे ही, कहानी की रोमानियत से भी रूबरू होंगे। इसकी अधिकतर शूटिंग भी रांची और आसपास के मनोरम लोकेशनंस पर हुई है। पढ़िए इस फिल्म की कुछ खास बात।
लव स्टोरी है रांची रोमियो
जिंदगी में प्रेम न हो तो व्यर्थ मानी जाती है। कला, साहित्य और फिल्म का यह सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट है। दुनिया में सबसे अधिक प्रेम गीत ही लिखे गए हैं। रांची रोमियो में भी प्रेम है। यह लव स्टोरी है। फिल्म में एक आवारा लड़का है जो रांची अपने मामा के घर आता है और यहां एक अमीर घर की लड़की को दिल दे बैठता है। और ऐसा करते-करते दोनों में प्यार हो जाता है। मूवी ड्रामा, लव और एक्शन का एक भरपूर पैकेज है। मूवी के एंडिंग में जो क्लाइमेक्स है वह तो आप फिल्म में ही देख लीजियेगा।

रांची में ही शूट हुई
रांची रोमियो फिल्म की शूटिंग 2020 में ही शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे बनने में काफी देरी हुई। इस मूवी को बनाने में करीब 45 से 50 दिन लगे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रांची में ही हुई है। फिल्म की सुंदरता बढ़ाने के लिए दशम फॉल में सॉन्ग की शूटिंग की गई है।
कब और कहां देखें मूवी
रांची रोमियो मूवी 10 दिसंबर से पिस्का मोड़ स्थित पॉपकॉर्न सिनेमाज गैलेक्सिया मॉल में दिखाई जाएगी। इसके अलावा मिनी सुजाता सिनेमा हॉल सुजाता चौक रांची में भी लग सकती है।

कौन है मूवी में
रांची रोमियो मूवी की डायरेक्टर दीपक लोहार हैं और सहायक डायरेक्टर देवपूजन ठाकुर, अमित वर्मा, सिकंदर ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर हैं। मूवी में कलाकार के तौर पर दीपक लोहार, पुरबा सरकार, काजल मुंडू, कर्म उरांव, पायल सहाय, सिकंदर ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र ओझा, कमलेश गोप, रंजू मिंज, निक्की गुप्ता, देवपूजन चौधरी, दीपेंद्र प. बस्के, हबिल हपड़गरा, शक्ति कुमार, सुंदर टूटी, ओमी, एलटी फरीद, अरमान अंसारी, नितेश कच्छप, आशीष मुंडा ललिता देवी हैं।